लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों पूरी दुनिया में प्रकृति ने हमें कई खूबसूरत चीजें दी है, जिनमें कई खूबसूरत और बड़े-बड़े वॉटरफॉल्स भी शामिल है। दोस्तों आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े वॉटरफॉल्स के बारे में बताने जा रहे हैं। दोस्तो जानकारी के लिए हम आपको बता दे की दुनिया का सबसे बड़ा वाटर फॉल विक्टोरिया वाटर फॉल्स को माना जाता है, जो जिम्बाब्वे की ज़म्बेजी नदी पर है। दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि विक्टोरिया वाटर फॉल्स करीब 1 किलोमीटर से अधिक चौड़ा और 100 मीटर से अधिक ऊंचा है, जिसे यहां के रहने वाले लोग आम भाषा में ‘मोसी-ओ-तुनया’ ( जो गरजता है) कहकर पुकारते हैं। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि विक्टोरिया फॉल्स का शोर करीब 40 किलोमीटर की दूरी से भी आसानी से सुना जा सकता है।

Related News