आपने आम कई तरह के देखे होंगे। आम की कई वेरायटी होती है। जिनका सेवन आप सभी ने किया होगा लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े आम के बारे में बताने जा रहे हैं जो गिनीज बुक में भी दर्ज है।

यह भारत का है भी नहीं बल्कि कोलंबिया का है। ये आम बेहद वजनी है और वजन में एक तरबूज के बराबर है। यहाँ पर आम काफी वजनी और मोटे होते हैं।

कहां हुआ उत्पादन
यह दुनिया का सबसे भारी कोलंबिया के किसान जर्मन ओरलैंडो, नोवोआ बरेरा और रीना मारिया मोरोक्विन ने उगाया है। किसानों ने कोलंबिया के छोटे स्थान गुवायाटा में इस आम की खेती की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका वजन 4.25 किलोग्राम है। जिस किसान ने इसे उगाया उसे उसकी बेटी ने कहा कि इंटरनेट पर सर्च करें कि सबसे वजनी आम को दुनिया में किस तरह का पुरस्कार मिलता है।

इस आम को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह मिल गई। ये रिकॉर्ड दुनिया में कहीं नहीं है और पहली बार किसी शख्स ने ऐसा की रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज रिकॉर्ड ने अपने बयान में कहा है जिन किसानों ने ये आम उगाया है। उन्हें हम ये संदेश देना चाहते हैं कि कोलंबिया के किसान मेहनती होते हैं, लगन और प्रेम से खेती करते हैं।

Related News