लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों दुनिया में चारों तरफ ट्रेन का आवागमन रहता है, जिनसे हर रोज करोड़ों यात्री सफर करते हैं। भारत में भी रोज लाखों यात्री ट्रेन के माध्यम से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचते हैं। दोस्तों आमतौर पर रेल से यात्रा करना बेहद सुविधाजनक होता है लेकिन कुछ रेलमार्ग ऐसे भी है, जिन पर यात्रा करना काफी खतरनाक होता है। दोस्तों आज हम आपको दुनिया के सबसे खतरनाक रेलवे मार्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर यात्रा करने के लिए लोगों को काफी हिम्मत चाहिए।

1.दोस्तो यह खतरनाक राजमार्ग इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से बैनडंग के बीच होकर गुजरता है जो देखने में ही बेहद डरावना देता है, जिसे आरगो गेडे रेलमार्ग कहा जाता है। इस राजमार्ग पर ट्रेन बेहद ऊंचे और खतरनाक पुल से गुजरती है, जिस पर गुजरते समय यात्रियों की सांसें अटक जाती हैं।

2.दोस्तों म्यांमार की सीमा से सटे थाईलैंड के कंचनबुरी प्रांत में स्थित इस खतरनाक और डरावने रेलमार्ग का नाम है 'द डेथ रेलवे' है। जानकारी के लिए बता दें कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जब इस रेलमार्ग को जापानियों ने बनाया तब इसके निर्माण में ही सैकड़ों अंग्रेज और ब्रिटिश युद्ध कैदियों की जान चली गई थी।

Related News