लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों आमतौर पर आप लोगों ने किन्नरों को सड़क पर पैसे मांग कर देखा होगा। भारत देश में किन्नर आमतौर पर के सांस्कृतिक प्रोग्राम, धार्मिक त्योहार, बच्चे के जन्म और शादी समारोह में पैसे मांगते हैं जिससे उनका गुजारा चलता है। दोस्तों देश में कई किन्नरों ने अपनी मेहनत के दम पर अनूठी मिसाल भी पेश की है। आज हम आपको भारत देश के पहली किन्नर पादरी से मिलवाने जा रहे हैं। दोस्तो जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारती, देश की पहली ट्रांसजेंडर पादरी हैं। फिलहाल भारती दक्षिण भारत में चेंगलपट्टू में इवैजेकल चर्च में पादरी हैं। जानकारी के लिए बता दें कि लोगों के ताने सुनकर अपना घर छोड़ने के बाद भारती ने ईसाई धर्म अपनाया और स्नातक डिग्री हासिल की। इसके वो बाद मिशन से जुड़े प्रोग्राम्स में बच्चों को पढाने लगीं और देखते ही देखते भारती बच्चों की प्रिय टीचर बन गईं। अपनी मेहनत के दम पर भारती ने देश में एक अनूठी मिसाल पेश की है।

Related News