लाइफस्टाइल डेस्क। भारत में ट्रेन सबसे बड़ा यातायात प्लेटफार्म माना जाता है। भारत के लगभग कोने कोने में ट्रेन की पटरी आ बिछाई गई है, जो एक राज्य से होकर दूसरे राज्य गुजरती है। अधिकतर भारतीय आबादी यात्रा के लिए ट्रेन का ही चयन करते हैं। दोस्तों भारत में हजारों रेलवे स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें से कुछ अपनी विशेष खूबियों के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको भारत के सबसे छोटे रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारत का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन ‘ईब’ (IB) है, जो ओडिशा में बना हुआ है। इस रेलवे स्टेशन की ऊंचाई समुद्र तल से करीब 270 मीटर है। यह रेलवे स्टेशन साल 1891 में लोगों के लिए खोल दिया गया था। यह रेलवे स्टेशन आईबी नदी के पास बना हुआ है, इसलिए इसे आइबी रेलवे स्टेशन भी कहा जाता है।

Related News