लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों आमतौर पर आपने किन्नरों को शादी समारोह या फिर किसी त्योहार में पैसे मांगते देखा होगा। दोस्तों आज दुनिया में किन्नरों की दुर्दशा बेहद खराब है आमतौर पर इन्हें सद्भावना और सहानुभूति की नजरों से देखा जाता है। लेकिन दोस्तों आज हम आपको एक ऐसी किन्नर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में किन्नरों की एक अलग ही मिसाल कायम की है। दोस्तों आज हम आपको भारत की सबसे पहली किन्नर डॉक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज भारत में किन्नरों को लेकर एक मिसाल बनी हुई है। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारत की पहली किन्नर डॉक्टर का नाम डॉ प्रिया है। डॉक्टर प्रिया केरल की रहने वाली है, वो केरल के साथ भारत की भी पहली किन्नर डाक्टर है। डॉक्टर प्रिया का कहना है कि वो सामान्य बीमारों के साथ ही असहायों की मदद के लिए भी हमेशा आगे रहेगी।

Related News