आपको ये सुन कर अजीब लग सकता है लेकिन जापानी स्कूलों ने पोनीटेल पर प्रतिबंध लगा दिया है और लड़कियों को केवल सफेद रंग के अंडरवियर पहनने की अनुमति है। इसका कारण बेहद ही अजीब है। दरअसल उनका मानना है कि 'महिलाओं की गर्दन के पीछे वाला हिस्सा पुरुषों को यौन उत्तेजित करता है।

जापानी स्कूलों में पोनीटेल प्रतिबंध 'बुराकू कोसोकू' की बड़ी संस्कृति का हिस्सा है। ये बेहद ही कठोर नियम है।

मध्य विद्यालय के पूर्व शिक्षक मोतोकी सुगियामा ने वाइस से कहा: 'वे चिंतित हैं कि लड़के लड़कियों को देखेंगे। ये सफेद अंडरवियर रंग नियम को बनाए रखने के तर्क के समान है।


2020 में देश के फुकुओका इलाके में किए गए एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि 10 में से एक स्कूल ने भीपोनीटेल बनाने की अनुमति नहीं दी। जापानी स्कूलों द्वारा लागू किए गए अन्य नियम बच्चों के मोज़े के रंग, स्कर्ट की लंबाई और यहां तक ​​कि उनकी भौहों के आकार के बारे में प्रतिबंध भी शामिल है।

उन्हें अपने बालों को डाई करने की भी अनुमति नहीं है। कुछ स्कूलों में छोटे बाल रखने की भी अनुमति नहीं है क्योकिं स्कूलों के अनुसार इस से लड़कियों की गर्दन दिखाई देगी।

Related News