लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों तिरंगा भारत का राष्ट्रीय ध्वज हैं जो गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर लगभग सभी सरकारी संस्था और सरकारी विद्यालय पर फहराया जाता है। दोस्तों भारत में कई तिरंगे बनाए गए हैं लेकिन कई तिरंगे ऐसे भी है जो अपनी अनोखी खूबियों और विशेषताओं के पूरे भारत में चर्चा का विषय रहे हैं। आज हम आपको भारत के सबसे बड़े तिरंगे के बारे में बता रहे हैं। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारत का सबसे बड़ा तिरंगा लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लेह, लद्दाख में बनाया गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि लेह की एक पहाड़ी पर बनाया गया यह तिरंगा करीब 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा था , जिस कारण इसे भारत का सबसे बड़ा तिरंगा माना जाता है। हम आपको बता दें कि यह तिरंगा पूरी तरह से खादी से तैयार किया गया था, जिसका वजन करीब 1000 किलोग्राम था।

Related News