लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों कई बार कम उम्र में ही लोगों के चेहरे पर बुढ़ापा दिखाई देने लगता है जिसके पीछे तरह-तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का उपयोग करना भी होता है। दोस्तों कई लोग बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए महंगे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का उपयोग करते हैं जो भी खास असर नहीं दिखा पाता है। आयुर्वेद में बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर चेहरे पर दिखाई देने वाली झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए कई तरीके बताए गए हैं। आज हम आपको उन्हीं में से एक देसी मास्क के बारे में बताने जा रहे है, जिसका आप घर पर आसानी से उपयोग कर सकते हैं। बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए आप 1 बड़ी चम्मच एवोकाडो के गूदे में 1 चम्मच शहद मिलाकर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें और करीब 10 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। दोस्तों इस देसी फेस मास्क का उपयोग सप्ताह में तीन बार करने पर चेहरे पर दिखाई देने वाले झुर्रियां धीरे-धीरे कम होने लगेगी, साथ ही बढ़ती उम्र के लक्षण भी दिखाई देना दूर हो जाएंगे।

Related News