आपने आज तक कई अजीब चीजों या जगहों के बारे में सुना होगा जिनके बारे में सुन कर आप हैरान रह गए होंगे। आज हम आपको एक ऐसी ही भयावह जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो 60 लाख इंसानी कंकाल से बनी है।

इस जगह को 'कब्रों का तहखाना' कहा जाता हैं। ये जगह फ़्रांस के पेरिस में स्थित 'फ़्रेंच कैटकोम्ज़ में। इस जगह को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। यहाँ मुर्दों की हड्डियों और खोपड़ियों से बनी क़रीब 2.2 किलोमीटर लंबी दीवार है। ये सुरंग क़रीब 800 हेक्टेयर में फैली है और इसके कुछ ही हिस्से में लोग घूम सकते हैं।

पेरिस कैटकोम्ज़ का इतिहास अठारहवीं शताब्दी के अंत में शुरू हुआ था उस समय शहर में मुर्दों को दफ़नाने के लिए जगह तक नहीं बची थी। ये कहा जाता है कि साल 1785 में यहां बेहद अधिक मौते हुई थी और इन्हे श्मशान में दफ़नाया नहीं जा सकता था। इसी के चलते एक बार लगातार बारिश में लाशें कब्रिस्तान से निकलकर सड़कों पर आ गईं। तब उन शवों को एक सुरंग में डाला जाने लगा। कुछ ही समय में यहां क़रीब 60 लाख लाशें जमा कर दी गईं।

फ़्रेंच कैटकोम्ज़ में क़रीब 60 लाख लोगों को दफ़नाया गया था और मुर्दों की हड्डियों ओर खोपड़ियों से क़रीब 2.2 किलोमीटर लंबी दीवार के सहारे बनाया गया है। आज पेरिस में ज़मीन से 20 मीटर गहराई में स्थित इस ख़ौफ़नाक जगह को लोग 'कब्रों का तहखाना' कहकर पुकारते हैं।

Related News