लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों अंगूर खाना दुनिया में लगभग सभी लोगों को काफी पसंद है। पूरी दुनिया में अलग-अलग किस्म के अंगूर उगते हैं जिनमें से कई अंगूर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आमतौर पर अंगूर 100 रुपये से 500 रुपये किलो में आप आसानी से खरीद सकते हैं, हालांकि कुछ अंगूर ऐसे भी होते हैं जिनकी कीमत कुछ ज्यादा होती है। आज हम आपको एक ऐसे अनोखे और दुर्लभ अंगूर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि जापान में उगने वाला रूबी रोमन अंगूर दुनिया का सबसे महंगा अंगूर माना जाता है जिसकी एक दाने की कीमत करीब 35000 रुपये होती है। जी हां दोस्तों कुछ समय पहले एक नीलामी में रूबी रोमन अंगूर के 24 दानों की 8 लाख 17 हजार की बोली लगाई गई थी, जोकि अंगूर के एक दाने की करीब 35000 रुपये की कीमत थी।

Related News