लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों पूरी दुनिया में रोजाना कई विश्व रिकॉर्ड बनते हैं, जिसमें से कुछ विश्व रिकॉर्ड अनोखे होते हैं। दोस्तों आज दुनिया में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। हम आपको बता दें कि आज महिलाएं लगभग हर फील्ड में पुरुषों को मात दे रही है। दोस्तों आज कई विश्व रिकॉर्ड भी महिलाओं के नाम दर्ज हो चुके हैं। आज हम आपको राजस्थान की रहने वाली एक महिला से मिलवाने जा रहे हैं, जिसके नाम एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि हाल ही में राजस्थान की रहने वाली अल्ट्रा रनर सोफिया खान ने एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया है। दोस्तों सोफिया खान ने 87 दिनों में कश्मीर से कन्याकुमारी तक दौड़ लगाकर यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया है। सोफिया ने 87 दिनों में करीब 4035 किलोमीटर दौड़ लगाकर कश्मीर से कन्याकुमारी का सफर पूरा किया था।

Related News