दोस्तों, आपको बता दें कि शिवभक्त प्रतिदिन शिवलिंग पर गंगाजल तथा दूध आदि अर्पित करते हैं। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। भोलेनाथ के सम्मुख धूप-बत्ती करके उन्हें विभिन्न प्रकार की फूल-पत्तियां भी अर्पित की जाती हैं। इस स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे भगवान भोलेनाथ के प्रिय पुष्प और इन फूलों के अलग-अलग महत्व।

धतूरा
भगवान शंकर को अर्पित किए जाने वाले फूलों में धतूरा प्रमुख है। धतूरे का धार्मिक ही नहीं औषधीय महत्व भी है। नि:संतान जातक संतान प्राप्ति के लिए भगवान भोलेनाथ को धतूरा अर्पित करें।

बेल पत्र
बेल पत्र के वृक्ष को शिवद्रुम के नाम से भी जाना जाता है। सभी खास अवसरों पर भक्त भगवान शिव को बेलपत्र अवश्य अर्पित करते हैं। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

गुड़हल
गुड़हल के फूल बेहद ही सुंदर होते हैं। यह फूल भगवान गणपति के अलावा भगवान शिव को भी बहुत प्रिय है। इस पुष्प के अर्पित करने से दुश्मनों का नाश होता है।

गुलाब
भगवान शिव को गुलाब भी बहुत प्रिय है। महादेव को गुलाब अर्पित करने से धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

पारिजात
रात में खिलने वाले पुष्पों जैसे पारिजात अौर हरसिंगार का रंग सफेद होता है। इन फूलों को भोलेनाथ को चढ़ाने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

बेला
बेला से भी भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं। कुंवारी कन्याओं को भोलेनाथ को बेला पुष्प अर्पित करना चाहिए, ऐसा करने से अच्छे वर की प्राप्ति होती है।

Related News