हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी का दिन माना जाता है। जिन्हें धन की देवी माना जाता है। जो लोग इस दिन व्रत रखते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और उनके घर में सुख शांति का वास होता है। धन की देवी को प्रसन्न करना बहुत ही आसान है।

आज हम आपको ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको शुक्रवार को अपनाने चाहिए जिस से आपके घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास होगा।

हर शुक्रवार के दिन गाय को ताजी रोटी खिलाए। ऐसा करने से माता की कृपा आप पर बनी रहेगी।

घर में स्वच्छता का जरुर ध्यान दे। इससे माता लक्ष्मी जरुर प्रसन्न होती है। साथ ही कभी शाम के समय घर में झाडू न लगाए इससे घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है।



कहते हैं कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हाथ में पांच लाल रंग के फूल लेकर माता का ध्यान लगाना चाहिए। इसके बाद लक्ष्मीजी को प्रणाम करते हुए प्रार्थना करें कि वह आपके घर पर सदैव विराजमान रहें। इसके बाद इन फूलों को तिजोरी या अलमारी में रख दें।

अगर आप अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करना चाहते हैं तो मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करें। उन्हें कमल का फूल अतिप्रिय है। इसके अलावा उनकी पूजा में गुलाबी रंग के फूलों का उपयोग करना चाहिए।

शुक्रवार के दिन किसी गरीब या जरुरतमंद व्यक्ति को सफेद चीजें जैसे कि आटा, चावल या सफेद रंग के कपड़े दान करें। इससे माता की कृपा आप पर बनी रहती है।

Related News