लाइफस्टाइल डेस्क। कई लोगों के अंडरआर्म्स पर कालापन दिखाई देने लगता है जिसके कारण उन्हें शर्मिंदगी से भी गुजरना पड़ जाता है। आयुर्वेद में अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के कई देसी और अचूक उपाय बताए गए हैं। आज हम आपको अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने का एक देसी तरीका बताने जा रहे हैं। आयुर्वेद के अनुसार अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आप 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा, 1 छोटी चम्मच बेसन और 1 बड़ी चम्मच दही को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब आप इस पेस्ट को दोनों अंडरआर्म्स पर लगाते हुए हल्के हाथों से मालिश करे और करीब 15 मिनट के बाद अंडरआर्म्स को गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में दो बार इस अचूक उपाय का उपयोग करने पर अंडर आर्म्स साफ हो जाएंगे।

Related News