लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों आवागमन के लिए अक्सर हम सीधे सपाट या फिर ऊंचे नीचे रास्तों का उपयोग करते हैं, लेकिन दोस्तों कई जगह बड़े-बड़े ऊंचे पहाड़ बने हुए हैं। इस कारण आवागमन के लिए पहाड़ों के भीतर से सुरंग का रास्ता बनाया जाता है। दोस्तों पूरी दुनिया में कई यातायात सुरंगे बनी हुई हैं, जिनमें से कुछ बेहद खास और दुर्लभ है। आज हम आपको दुनिया की सबसे बड़ी और गहरी सुरंग के बारे में बताने जा रहे हैं। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि दुनिया की सबसे लंबी और गहरी सुरंग गोटहार्ड है, जो स्विट्जरलैंड में बनी हुई है। बता दें कि यह एक रेल मार्ग है, जो 57 किलोमीटर लंबी दोहरी सुरंग है। दोस्तों यह सुरंग आल्प्स पर्वतों के नीचे से उत्तरी और दक्षिणी यूरोप को तेज़ गति वाली रेल सेवा से जोड़ती है। हम आपको बता दें कि ये रेल लिंक नीदरलैंड्स के रोटरडैम और इटली के गेनोआ को जोड़ता है, जिस पर से रोजाना कई ट्रेनें गुजरती है।

Related News