लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों पूरी दुनिया में हजारों शहर है,जो अपनी तरह तरह की खूबियों के लिए जाने जाते हैं। हम आपको बता दें कि कुछ शहर अपनी खूबसूरती, कुछ इमारतों के लिए, कुछ बढ़ते प्रदूषण के कारण और कुछ अपने राजमार्ग के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन दोस्तों आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सबसे अधिक ट्रैफिक के लिए जाना जाता है। दोस्तों आज हम आपको मॅास्को शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे दुनिया का सबसे अधिक ट्रैफिक वाला शहर कहा जाता है। दोस्तों मास्को में लोगों को ऑफिस से अपने घर पहुंचने में ही घंटो सफर करना पड़ता है। टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार मॅास्को सबसे अधिक ट्रैफिक वाला शहर रहा है। आपको बता दें टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स ने 57 देशों के 416 शहरों में ट्रैफिक को लेकर यह अध्ययन किया था। गौरतलब है कि सबसे अधिक ट्रैफिक वाले शहरों की श्रेणी में दूसरे नंबर पर भारत का मुंबई शहर आता है।

Related News