लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों आपने पूरी दुनिया में कई अजीबोगरीब लोगों को जेल जाते हुए देखा होगा, जो अपने अपराधों के लिए जेल में सजा काटते हैं। लेकिन दोस्तों पाकिस्तान में एक मुर्गे को ही जेल में डाल दिया गया। दोस्तों यह बात आपको सुनने में थोड़ी अजीब लगेगा लेकिन बिल्कुल सत्य है। दोस्तों जानकारी के लिए बता दे की पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जिला घोटमी में एक स्थानीय अदालत ने एक मुर्गे को 8 महीने के जेल में डाल दिया, जिसे अभी हाल ही में रिहा किया गया। दोस्तों आपको बता दें कि पुलिस ने मुर्गों की लड़ाई के खेल पर छापेमारी के दौरान खेल में शामिल लोगों के साथ इस मुर्गे को भी हिरासत में लिया था, हालांकि बाद में सभी लोगों को जमानत पर छोड़ दिया गया, लेकिन इस मुर्गे के मालिकाना हक के लिए किसी ने भी याचिका दायर नहीं की थी। करीब 8 महीने बाद घोटकी के स्थानीय निवासी जफर मीरानी ने मुर्गे पर अपना मालिकाना हक जताते हुए सिविल जज की अदालत में अपील की थी, कि पुलिस की हिरासत में रह रहे मुर्गे को रिहा कर उन्हें सौंप दिया जाए। अदालत ने याचिका पर 8 महीने बाद इस मुर्गे को जेल से रिहा कर दिया।

Related News