हम सभी के लिए माइकल जैक्सन किसी भगवान से कम नही, वह एक प्रसिद्ध अमेरिकी पॉप सिंगर होने के साथ ही साथ एक ग्रेट डांसर भी थे। उनके वीडियो लोग आज भी देखकर डांस सिखा करते है। इसके साथ ही उन्हें लोग किंग ऑफ पॉप के नाम से भी जानते है। दुनिया भर में इनके करोड़ो फैन है। ऐसे में जब उनके फैन्स को उनके निधन की खबर मिली तो इसे सुनकर सभी लोगो को काफी झटका लगा। अब उनके निधन को करीब 9 साल बीत चुके हैं। लेकिन आज भी उनके दुनियाभर में करोङों दीवाने हैं, जो उनके लुक्स, डांस, सिंगिंग सभी क्वालिटी को काफी ज़्यादा पसंद करते है। इतना ही नही उनकी दीवानगी इस कदर लोग पर है कि वह उनकी ही तरह गाना, डांस और उनकी ही तरह दिखना भी चाहते हैं।

ऐसे में आज आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे है, जो इस कदर माइकल जैक्सन का दीवाना हैं कि उसने अपने लुक पर 21 लाख से ज्यादा रुपए खर्च कर दिए केवल उनकी तरह दिखने के लिए। जी हां , आपको बता दे कि हम जिस शख्स की बात कर रहे है, वह अर्जेंटीना के लियो ब्लैंको है। जो खुद को माइकल जैक्सन का सबसे बड़ा फैन मानते है। आपको हम यह बता दे कि 22 साल की उम्र में हुबहु माइकल जैक्सन की तरह लियो ब्लैंको दिखाई देते है। इनके इस लुक के चलते उनकी माँ भी कभी कभी उन्हे नही पहचान पाती है। वो माइकल जैक्सन के इतने बड़े दजवाने है आप इस बात से ही अंदाजा लगा लीजिए कि उन्होंने उनकी तरह दिखने के लिए खुद पर 21 लाख रुपये खर्च कर दिए।

जी हां, उन्होंने पिछले 7 सालों में लियो ने 11 बार खुद की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। ताकि वह माइकल जैक्सन की तरह ही लुक पा सके। आपको यह भी बता दे कि लियो ने केवल 15 साल की उम्र में ही यह तय कर लिया था कि वो माइकल जैक्सन की तरह ही दिखना चाहते हैं। आपकी जानकरी के लिए बता दें की एक इंटरव्यू के दौरान लियो ने बताया कि मैंने अपने 7 साल तक के दौरान प्लास्टिक सर्जरी और कॉस्मेटिक पर 30,000 डॉलर खर्च कर दिए हैं।

भारत मे यह रकम 21 लाख रुपये से भी ज्यादा होती है। आपको यह भी बता दे कि उन्होंने सिर्फ अपने नाक की ही चार बार और इसके साथ ही अपनी ठुड्डी और जबड़े की भी प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। इसके बाद भी हैरान करने वाली बात यह है कि लियो इतना सब कुछ करने के बाद भी अपने लुक से संतुष्ट नहीं हैं। उन्हें अभी भी यह लगता है कि उन्हें खुद में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।

Related News