लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों दुनिया में कम उम्र के लोगों ने भी अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाए हैं। आज हम आपको सऊदी अरब की रहने वाली एक ऐसी 12 वर्षीय लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लिखने की इतनी शौकीन है कि उन्होंने अपने नाम सबसे कम उम्र में बुक सीरीज पब्लिश करने वाली लेखिका बनने का रिकॉर्ड दर्ज कराया गया था। जी हां दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि सऊदी अरब की रहने वाली रीताज हुसैन अलहज़मी ने मात्र 12 साल की उम्र में दुनिया की सबसे कम उम्र की बुक सीरीज पब्लिश करने वाली लेखिका बनने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया है। बता दे कि रीताज हुसैन ने केवल 12 साल 295 दिन की आयु में अंग्रेजी भाषा में नॉवेल लिखकर यह कीर्तिमान अपने नाम किया था।

Related News