मनीप्लांट को बेहद लकी माना जाता है और कहा जाता है कि इसे घर में लगाने से धन आकर्षित होता है। इसी कारण बहुत से लोग अपने घर में मनीप्लांट का पौधा लगाते हैं। लेकिन इस पौधे से जुड़े कुछ नियम हैं जिसके बारे में आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

अगर आप मनीप्लांट लगाने से पहले इन नियमों का ध्यान नहीं रखते हैं तो इसका असर आप पर उल्टा भी पड़ सकता है और घर में बरकत होने की बजाय कई परेशनियां आपको घेर सकती है।



# मनी प्लांट को ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में न रखें। यह दिशा इसके लिए नकारात्मक मानी जाती है। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
# मनी प्लांट बेल कभी भी जमीन पर नहीं बढ़नी चाहिए। ध्यान रखें कि ये हमेशा ऊपर की ओर बढ़े।


# मनी प्लांट का पौधा घर के बाहर लगाने के बजाय घर के अंदर लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है। मनी प्लांट के पौधे को गमले या बोतल में भी लगा सकते हैं।
# मनी प्लांट के पत्ते मुरझाए हुए और सफेद नहीं होने चाहिए। ये अशुभ माना जाता है। अगर मनी प्लांट में कोई पत्ता मुरझा गया है तो इसे काट देना चाहिए।
# घर में मनी प्लांट को आग्नेय कोण अर्थात दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना उचित माना जाता है। इस दिशा के देवता श्रीगणेश हैं इसलिए यहां मनी प्लांट रखने से सुख-समृद्धि में बढ़ौतरी होती है।

Related News