महिलाऐं अपने शरीर के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए हेयर रिमूवर क्रीम, रेजर, वैक्सिंग, लेजर आदि का सहारा लेती है। कई महिलाएं बिकिनी एरिया की भी वैक्स करवाती है। बिकिनी वैक्स अन्य वैक्स से थोड़ा अलग होता है। ये पार्ट बेहद सेंसिटिव होता है इसलिए आपको कुछ बातें ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।

इंटेंस वर्कआउट न करें

बिकिनी वैक्स करवाने के बाद कभी भी इंटेंस वर्कआउट ना करें क्योकिं इस से आपको पसीना आएगा। पसीना आने से आपको खुजली और फंगल इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। आपको इसके बाद 2 दिन तक वर्कआउट से ब्रेक ले लेना चाहिए।

टाइट कपड़े पहनने से बचें

बिकिनी वैक्स के बाद आपको टाइट कपड़े पहनने से बचना चाहिए। आपको मैक्सी, ट्राऊजर जैसे कम्फर्टेबल कपड़े पहनने चाहिए।

खूशबूदार साबुन या बॉडी वॉश का यूज नहीं करें

आपको बिकिनी वैक्स करवाने के बाद साबुन या बॉडीवॉश का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस से आपको रेडनेस या खुजली की समस्या हो सकती है। इसलिए इनका इस्तेमाल करने से बचें।

गर्म पानी से न नहाएं

बिकनी वैक्स कराने के बाद गर्म पानी से न नहाएं। इस से आपको रेडनेस या पिंपल हो सकते हैं। बिकिनी वैक्स के बाद ठंड़े पानी से नहाएं।

Related News