किन्नरों को हम सभी घर में किसी शुभ काम में बुलाते हैं और उनकी दुआएं लेते हैं। किन्नर का आशीर्वाद बरकत और घर में सुख शांति लाता है इसलिए हर शुभ काम में उनका आशीर्वाद लेने के लिए उन्हें आमंत्रित किया जाता है। पैसों के अलावा किन्नर को कई चीजों का दान किया जाता हैं। लेकिन आपको किन्नर को कुछ चीजें दान करने से बचना चाहिए। इन्ही के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।


प्‍लास्टिक का सामान
आपको जानकारी के लिए बता दें कि कभी भी किसी किन्नर को प्लास्टिक का सामान दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उन्नति और तरक्की में बाधा आती है।

झाड़ू

झाड़ू देवी लक्ष्मी की प्रिय वस्तुओं में से एक है। झाड़ू का दान आपको सिर्फ किन्नर को नहीं बल्कि किसी को नहीं करना चाहिए। इस से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाएगी।

स्‍टील का सामान

स्टील का सामान भी किन्नरों को देने से बचन चाहिए। इस से आपको आर्थिक रूप से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पुराने कपड़े

किन्नर कोपैसे और कपड़े सभी देते हैं लेकिन किसी किन्नर को कभी पुराने कपडे दान में नहीं देने चाहिए। पुराने कपड़ों का दान करने से जीवन में समस्याएं हो सकती है।

तेल

आपको किन्नर को तेल भी दान नहीं करना चाहिए। इससे घर में कोई बड़ा संकट आ सकता है। ऐसे में घर के सदस्यों को कोई बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।


Related News