व्यक्ति को अधिक मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़े तो इसका कारण वास्तुदोष भी हो सकता है। इसके लिए आपके घर में मौजूद कई चीजें भी जिम्मेदार हो सकती है जिन पर आपने आज तक गौर नहीं किया होगा। इन्ही के बारे में आज हम आपको बताने।

1.वास्तु के अनुसार घर में कबूतर द्वारा घोंसला बनाना अशुभ होता है। माना जाता है कि इससे घर में बड़ी मुसीबत आती है। इसके अलावा घर में कबूतर का घोसला रहने से व्यक्ति को हमेशा मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।
2.घर में मधुमक्खी या ततैया अपना छत्ता बनाए तो उसे हटा देना चाहिए। ये अशुभता का सूचक होता है।


3.घर में मकड़ी का जाला होने से परेशानियों में वृद्धि होती है। इसलिए कभी घर में मकड़ी का जाला भी नहीं होना चाहिए। ये दरिद्रता की निशानी होता है।
4.घर में टूटा हुआ शीशा रखना भी अशुभ माना जाता है। इसे बाहर निकाल देना चाहिए। इस से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
5.चमगादड़ का घर के अंदर आना अशुभ माना जाता है। इसका घर में आना सूनेपन की निशानी है। ये बुरे संकेतों की ओर भी इशारा करता है।

Related News