जब हम चाय पीते हैं तो उसके साथ अलग अलग स्नैक्स जैसे बिस्कुट, पोहा, पकोड़े आदि लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी को स्नैक्स में कीड़े मकोड़े खाते देखा है?आज हम आपको कुछ ऐसे ही देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ पर चाय के साथ अजीब अजीब कीड़े मकोड़े खाए जाते हैं।


* मकड़ी

कंम्बोडिया में भूनी हुई मकड़ी वहां के लोगों की फेवरेट डिश है। लोग इसे खाना बेहद पसंद करते हैं और आनंद लेते हुए इसे खाते हैं।


* बिच्छु

बिच्छु को बहुत जहरीला कीड़ा माना जाता है लेकिन कुछ लोग फिर भी इसे बड़े चाव से खाते हैं। चाइना और थाइलैंड ऐसे देश हैं जहां पर इसे फ्राई करके खाया जाता है।

* सिल्कवार्म

सिल्कवार्म से वैसे तो रेशम का कपड़ा बनाया जाता है लेकिन साउथ कोरिया में इसे लोग खाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं।

* झींगुर

समुद्री कीडे यानि झींगुर थाइलैंड के बाजारों में बहुत आसानी से मिल जाते हैं। इन्हे वहां के लोग खाते हैं। कुछ जगह झींगुर से ब्रेड भी बनाई जाती है।

कैटरपिलर

इसे आयरन का बहुत अच्छी स्त्रोत माना जाता है। दक्षिण अफ्रीका में लोग इसे खाना बहुत पसंद करते हैं।

Related News