इंटरनेट डेस्क। आज के समय में पुरुषों में इनफर्टिलिटी कि समस्या बहुत ज्यादा पाई जाती है। इस समस्या के पीछे सबसे अहम कारण बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल और खाने-पीने की गलत आदतें हैं। पुरुष अपनी दिनचर्या में कई ऐसी आदतों को शामिल कर लेते हैं जो उन्हें कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना देती है। पुरुषों की इन आदतों में कहीं आदतें शामिल है जैसे देर तक सोना, बाहर के भोजन का ज्यादा मात्रा में सेवन करना, रात के समय लेट सोना , आदि। पुरुषों में होने वाली इनफर्टिलिटी की ये समस्या उनसे पिता बनने का सुख छीन सकती है। पुरुषों को यह समस्या होने पर उन्हें पिता बनने में कई प्रकार की समस्याएं आने लगती है। इस लेख के माध्यम से आपको पुरुषों के उन आदतों के बारे में बताइए जो इस समस्या का मुख्य कारण है। आइए जानते है विस्तार से -

* शराब का ज्यादा मात्रा में सेवन करना :

कई लोग ऐसे होते है जिनको शराब शराब का अधिक सेवन करने की आदत होती है। उनकी इस आदत के कारण इन लोगो को भविष्य में चलकर इनफर्टिलिटी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। शराब के ज्यादा सेवन से लीवर के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। लीवर के स्वास्थ पर प्रभाव पड़ने से स्पर्म की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण उसे इनफर्टिलिटी की समस्या होने लगती है। इसलिए अगर आप भी शराब का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं तो आज ही अपनी इस आदत को छोड़ दें।

* स्मोकिंग करने की आदत :

स्मोकिंग की लत ऐसी आदत है जो धीरे-धीरे पुरुषों के साथ साथ महिलाओं को भी अपनी चपेट में ले रही है कुछ लोगों को स्मोकिंग की ऐसी आदत होती है जिनका दिन स्मोकिंग के बिना निकल ही नहीं पाता। स्मोकिंग के आदत से हमारे शरीर में कई परेशानियां होने लगती है। स्मोकिंग की ज्यादा आदत के कारण पुरुषों को इनफर्टिलिटी की समस्या होने लगती है। स्मोकिंग की आदत के कारण पुरुषों के स्पर्म उत्पादन में कमी होने लगती है। स्मोकिंग के जरिए कई हानिकारक पदार्थ या रसायन हमारे शरीर में जाकर स्पर्म की मोटिलिटी को प्रभावित करते हैं। और धीरे-धीरे पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या होने लगती है।

Related News