किन्नरों की अपनी एक अलग दुनिया है और उनके रीती रिवाज और नियम भी हमसे काफी अलग है। उनकी जिंदगी रहस्यमई होती है। इसलिए आज हम आपको किन्नरों से जुड़े कुछ ऐसे राज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप भी अनजान होंगे। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

- आपको शायद इस बारे में जानकारी नहीं होगी कि किन्नरों की भी शादी तो होती है लेकिन इनकी शादी एकदम अलग होती है। दरअसल किन्नर की शादी उनके भगवान के साथ होती है और उनके भगवान का नाम इरावन है।

- किन्नर अपने जन्म से खुश नहीं होते हैं वह अपने पूरे जीवन में यही दुआ मांगते हैं कि वह अगले जन्म में कभी गलती से भी किन्नर ना बने।

- किन्नर अपने खेमे में आने वाली अपनी नयी साथियों का स्वागत बहुत बड़ा जश्न मनाकर करते हैं। केवल इतना ही नहीं वह उसे सजाते भी हैं और उसके आने की ख़ुशी मनाते हैं।

- लोग कहते हैं कि पुरुषों में काई ताकत होती है लेकिन पुरुष के जितना ही बल एक किन्नर में भी होता है। किन्नर को लेकर यह भी कहा जाता है वह कभी किसी के यहाँ मातम में नहीं जाते वे केवल ख़ुशी में ही शामिल होते हैं।

-किन्नरों का अंतिम संस्कार आम लोगों से छुपा कर किया जाता है और ये भी कहा जाता है कि किन्नर का अंतिम संस्कार को आम इंसान देख ले, तो मरने वाला फिर से किन्नर बनकर वापस जन्म लेकर लौटता है। इसलिए इनका अंतिम संस्कार दिन के बजाय रात में किया जाता है। किन्नर के अंतिम संस्कार से पहले उसके शव को जूते-चप्पलों से पीटा जाता है और ऐसा इसलिए क्योंकि इससे उसके उस जन्म में किए सारे पापों का प्रायश्चित हो जाता है। इसके अलावा किन्नर उसे इसलिए भी पीटते हैं कि वह अगले जन्म में किन्नर के रूप में पैदा न हो।

Related News