हम सभी घर में साफ़ सफाई करने के लिए झाड़ू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको शायद ये पता ना हो कि झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है। लेकिन अगर आप कुछ नियमों का पालन करें तो कई तरह के वास्तु दोष आपके घर से दूर हो सकते हैं और सारी परेशानियां खत्म होती है।

1. झाड़ू को कभी भी खुली जगह पर नहीं रखना चाहिए। इसे भंडार ग्रह में भी नहीं रखना चाहिए। इस से अनाज जल्दी खत्म होता है।

2. सूर्यास्त के बाद कभी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए, इससे धन हानि होती है।

3. झाड़ू को कभी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। अगर आप झाड़ू को खड़ा रखेंगे तो इस से आर्थिक हानि हो सकती है। झाड़ू को हमेशा लेटाकर रखें।

4. घर में आप जब भी पोंछा लगाते हैं तो पानी में नमक डाल कर पोंछा लगाना चाहिए। इससे घर के सूक्ष्मी कीटाणु तो नष्ट होते ही हैं, और नकारात्मक ऊर्जा का भी नाश होता है। इसके अलावा गुरुवार के दिन पोंछा नहीं लगाना चाहिए।

5. झाड़ू पर पांव नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति बाहर जाता है तो उसके बाहर जाने के तुरंत बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए।

6. जब भी घर बदलें तो नए घर में नई झाड़ू लेकर जाएं, पुरानी झाडू को पुराने घर में ही छोड़ देना चाहिए।

Related News