लाइफस्टाइल डेस्क। कई लोगों के शरीर पर मस्से निकल आते हैं, जिनकी वजह से उन्हें अक्सर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। मस्सों से छुटकारा पाने के लिए अधिकतर लोग तरह-तरह के अंग्रेजी दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी शरीर से मस्से हट नहीं पाते हैं। आयुर्वेद में मस्सों को हटाने के कई देसी तरीके बताए गए हैं। आज हम आपको उन्हीं में से कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.मस्सों से छुटकारा पाने के लिए आलू काटकर मस्सों पर दिन में 3 से 4 बार रगड़े। इस नुस्खे का इस्तेमाल रोज करने से कुछ ही दिनों में मस्से झडने लगेगे।

2.आयुर्वेद के अनुसार शरीर पर दिखाई देने वाले मस्सों से छुटकारा पाने के लिए अलसी के बीजों को पीसकर इसमें अलसी का तेल और शहद मिलाकर मस्सों पर लगाये। इस नुस्खा का इस्तेमाल 1 सप्ताह तक लगातार करने पर आपके शरीर पर दिखाई देने वाले मस्से झड़ने लगेंगे।

Related News