ज्योतिष शास्त्र, वास्तु शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, ऐसी ही कुछ विधाएं हैं जिनके प्रयोग से हम जीवन में आ रहे संकटों के रुख मोड़ सकते हैं। ये उपाय आपकी जिंदगी की कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

कुछ विशेष प्रकार की अंगूठी धारण करने का असर भी इन परेशानियों पर पड़ता है और परेशानियां दूर होती है। तो आइए जानते हैं ऐसी ही 6 चमत्कारी अँगूठीओं के बारे में बताने आये है जिनको धारण करने से आपके जीवन से शीघ्र ही सारी समस्याएं छूमंतर हो जाएगी |

कछुए वाली अंगूठी


वास्तुशास्त्र में कछुए का काफी अधिक महत्व है और इसे सुबह माना जाता है। इसलिए कछुए वाली अंगूठी पहनने से भी कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यह अंगूठी धन धान्य में तो वृद्धि करती ही है साथ ही आत्मविश्वास को बनाए रखने में भी ये उपयोगी है।

सर्पाकार वाली अंगूठी


सर्पाकार वाली अंगूठी को धारण करना भी बहुत ही शुभ माना गया है। अगर कोई इस अंगूठी को धारण करता है तो उसकी कुंडली से सभी तरह के दोष जैसे सर्प दोष, गृह दोष या पितृ दोष आदि से छुटकारा मिलता है। रोगो का सामना भी नहीं करना पड़ता है साथ यह अंगूठी बुरी नज़र से भी बचाव करती है |

ताम्बे की अंगूठी


सूर्य दोष को दूर करने में ताम्बे की अंगूठी को बहुत ही कारगर माना गया है। इस से व्यक्ति का समाज में मान सम्मान और इज्जत बढ़ती है। इसे धारण करने से व्यक्ति के बल, बुद्धि और ऊर्जा में भी वृद्धि होती है |

नवग्रह अंगूठी


इस अंगूठी को धारण करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता, धन, मान सम्मान और मानसिक शांति में वृद्धि होती है। ये नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करके सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।

घोड़े की नाल वाली अंगूठी


काले घोड़े की नाल के उपायों के बारे में तो सभी जानते है। यह अंगूठी शनिदोष दूर करने में बहुत ही लाभदायक मानी जाती है।

हाथी अंगूठी


ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हाथी वाली अंगूठी धारण करने से आर्थिक समस्याओ से मुक्ति मिलती है। धन धान्य और पैसे से जुड़ी सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

Related News