आज गुरुवार का दिन हैं जिसे देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता हैं। आज का दिन खास है और ये दिन ग्रह गुरू के पूजन के लिए जाना जाता हैं। गुरु का प्रभाव धर्म, धन, ज्ञान और मान-सम्मान दिलाता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे अपना कर आप धनवान बन सकते हैं।

- अगर आप चाहते हैं कि आप पर धन की बारिश हो तो गुरुवार के दिन घी का दीप जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करें और चना, केला, बेसन के लड्डू, गुड़ और शक्कर का भोग लगाएं। पूजा के बाद प्रसाद लोगों में बांट दें।

- पीली वस्तुओं का दान भी आपको गुरुवार के दिन करना चाहिए क्योकिं ये शुभ होता है। इस उपाय से संबंधित विवाह समस्याएं और अन्य बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

- गुरुवार को केले के वृक्ष पर जल अर्पित करके शुद्ध घी का दीपक जलाकर गुरु के 108 नामों का उच्चारण करने से धन और वैभव की प्राप्ति होती है।

-गुरुवार के दिन बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें। भगवान विष्णु को संभव हो तो पीले रंग के फल का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में बांटें।

- गुरुवार के दिन पीले रंग का वस्त्र धारण करें और इस दिन माथे पर हल्दी और केसर का तिलक लगाना चाहिए।

Related News