पंजाबी शादी में दुल्हन द्वारा पहनी गई कलीरों का बहुत खास स्थान होता है। कलीरों को न केवल शगुन बल्कि सुहाग की निशानी भी माना जाता है। समय के साथ-साथ कलीरों का ट्रेंड भी बदल गया है। कई ब्राइड अपनी ड्रेस के कलर के अनुसार कलीरे पहनते हैं। आज हम आपको कलीरो की कुछ ऐसे डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पहनकर आप अपनी शादी में खूबसूरत नजर आ सकती हैं। अगर आपकी शादी होने वाली है और अभी तक कलीरे नहीं खरीदे है, तो आज हम आपको कुछ डिफरैंट और ट्रैंडी डिजाइन्स के कलीरे दिखाएंगे, जिनमें से आप अपनी शादी के लिए कलीरा सलैक्ट कर सकती हैं।

अगर आप अपनी शादी में परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं, तो अपने हाथों में पॉम पॉम कलीरे कैरी करें। ये कलीरें गोल्डन कलर में आती हैं और देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती हैं।

आजकल लड़कियां घुंघरू वाली कलीरों को बहुत पसंद कर रही हैं। घुंघरू की मोहक आवाज सभी को पसंद आती है। इन्हें पहनने से आपको एक क्लासी लुक मिल सकता है।

अगर आप रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो हैवी झूमर वाली कलीरे कैरी करें। ये कलीरे बहुत हैवी होती हैं और ये कलीरें देखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं। इन्हें पहनने से आपको रॉयल लुक मिलता है।

Related News