खटमल एक ऐसा जीव है जिस से हम घृणा करते हैं। ये इंसानी खून पीता है। एक बार यदि लकड़ी में खटमल हो जाए तो इनसे छुटकारा पाना आसान नहीं होता है। खटमल मादा भी अपने जीवन में 500 अंडे देती है इसलिए इनकी संख्या तेजी से बढ़ती है। आज हम आपको ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको इस जीव से छुटकारा मिलेगा।

पुदीने की पत्तियां

पुदीने की पत्तियों की गंध खटमल को पसंद नहीं होती। इन पत्तियों को आप रोज बदल कर रखें इस से आपको इनसे तुरंत ही छुटकारा मिलेगा। आप चाहें तो इनका स्प्रे भी बना सकते हैं।

खटमल नाशक दवा

खटमल फर्नीचर, बेड, गद्दे बिस्तर आदि में होते हैं। इसलिए आपको इनके छेद को बंद कर देना चाहिए। आपको कीटनाशक का भी छिड़काव करना चाहिए।

स्टीम

आपको स्टीम करने के लिए बाहर डिवाइस मिल जाएगी। आप इसके अलावा फ्लेक्सिबल ट्यूब अटेच करके, एक सिंपल सी इलेक्ट्रिक केटल को भी स्टीम मशीन बना सकते हैं। इस से हर जगह स्ट्रीम करें जिस से कि खटमल के अंडे भी मर जाए।

Related News