खेल डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने एक बार फिर से सर्वाधिक रन बनाने वाली ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया है। उन्होंने दूसरी बार आईपीएल में ऑरेंज कैप जीती है। विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग के इस संस्करण में कुल 15 मैचों में 61.75 की औसत से 741 रन बनाए। उन्होंने 154.69 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं।

इस दौरान किंग कोहली ने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। विराट कोहली ने इससे पहले साल 2016 में भी 973 बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था। आईपीएल में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर डेविड वार्नर के नाम दर्ज है। डेविड वार्नर ने आईपीएल में तीन बार ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वेस्टइंडीज के पूर्व तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल भी आईपीएल में दो बार सर्वाधिक रन बनाने वाली ऑरेंज कैप पर कब्जा कर चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां संस्करण कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीता है।

ये है ऑरेंज कैप विजेताओं की पूरी सूची
संस्करण-विजेता- रन
2008 - शॉन मार्श पंजाब किंग्स-616
2009- मैथ्यू हेडन चेन्नई सुपर किंग्स- 572
2010- सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस -618
2011- क्रिस गेल आरसीबी- 608

2012- क्रिस गेल आरसीबी- 733
2013-माइकल हसी चेन्नई सुपर किंग्स- 733
2014-रॉबिन उथप्पा कोलकाता नाइट राइडर्स- 660
2015-डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद-562

2016-विराट कोहली आरसीबी -973
2017-डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद- 641
2018-केन विलियमसन सनराइजर्स हैदराबाद-735
2019-डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद- 692

2020-केएल राहुल पंजाब किंग्स-670
2021-ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स - 635
2022-जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स-863
2023- शुभमन गिल गुजरात टाइटन्स- 890
2024-विराट कोहली आरसीबी - 741

PC: ibc24


Related News