लाइफस्टाइल डेस्क। इस पूरी दुनिया में कई जीव जंतु है जो अपनी विशेष खूबियों के लिए पूरी दुनिया में चर्चित है। दोस्तों आज हम आपको दुनिया के सबसे जहरीले जीव जंतु के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पलक झपकते ही किसी भी इंसान की जान ले सकते।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ऑस्ट्रेलिया में पाई जाने वाली फनल वेब स्पाइडर का आता हैं। दोस्तों ऐसा कहा जाता है कि ऑस्ट्रेलियन फनल वेब स्पाइडर का जहर सायनाइड से भी ज्यादा खतरनाक होता है, जो पलक झपकते ही किसी भी इंसान की जान ले सकता है।
नंबर दो पर आती है समुद्र में पाए जाने वाली बॉक्स जेलीफिश। दोस्तों ऐसा कहा जाता है कि अब तक दुनिया में जितने भी जहरीले जीव-जंतुओं की खोज हुई है, यह उनमें से सबसे ज्यादा जहरीली है। वैज्ञानिकों के अनुसार इसका जहर एक बार में करीब 60 लोगों को मार सकता है।

इस लिस्ट में नंबर 3 पर आता है 'इंडियन रेड स्कॉर्पियन', जो मूलत: भारत में पाया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत समेत दक्षिण एशिया के देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में पाया जाने वाला यह बिच्छू अगर किसी इंसान को काट ले तो 72 घंटे में उसकी मौत हो जाती है।

Related News