भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान सानिया ने कहा था कि वह इसी साल संन्यास की घोषणा करने जा रही हैं। अपने करियर में सानिया स्पोर्ट्स के साथ-साथ खूबसूरती की वजह से भी काफी चर्चा में रही हैं। सानिया अकेली ऐसी खिलाड़ी नहीं हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए चर्चाओं में बनी रहती हैं। दीपिका पल्लीकल और ज्वाला गुट्टा जैसी खिलाड़ियों ने भी खूबसूरती के दम पर काफी लोकप्रियता अर्जित की है। हम भारत की सबसे खूबसूरत महिला एथलीटों के बारे में बता रहे हैं।

सानिया मिर्जा: बता दें कि, भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा लंबे समय से भारत के लिए टेनिस में कमाल करती नजर आ रही हैं. महिला युगल टेनिस में भी उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। सानिया अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी हैं। 35 साल की सानिया पहले ही ऐलान कर चुकी हैं कि वो इसी साल रिटायर होने वाली हैं. सानिया को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और पद्म भूषण पुरस्कार मिल चुका है। वह अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं।

दीपिका पल्लीकल : भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल भी अपनी खूबसूरती को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. दीपिका भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी हैं। विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंचने वाली भारत की पहली स्क्वैश खिलाड़ी भी हैं। महज 13 साल की उम्र में दीपिका विवादों में घिर गईं और उन पर बैन भी लगा दिया गया है। साल 2012 में दीपिका वर्ल्ड स्क्वैश रैंकिंग में टॉप 10 में पहुंची थीं। राष्ट्रमंडल खेलों में एक रजत पदक सहित तीन पदक जीते।

मालविका बंसोड़ : भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड़ भी अपनी खूबसूरती के कारण चर्चाओं में रहती हैं. इंडिया ओपन 2022 में साइना नेहवाल को हराकर सनसनी मचा दी थी। 20 साल की मालविका ने कम उम्र में ही सबको प्रभावित कर दिया है। साइना ने भी हार के बाद उनकी तारीफ की। वह 9 साल की उम्र से बैडमिंटन खेल रही हैं।

अंकिता रैना: अंकिता रैना भारतीय टेनिस जगत में सानिया मिर्जा के बाद दूसरा बड़ा नाम हैं। 29 साल की अंकिता अब तक 11 सिंगल और 18 डबल्स खिताब जीत चुकी हैं। सानिया मिर्जा के बाद डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष 100 में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं। साल 2021 उनके लिए काफी आशाजनक रहा है। सानिया की तरह अंकिता भी अपनी खूबसूरती को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।

ज्वाला गुट्टा : ज्वाला गुट्टा अपने खेल से ज्यादा अपनी खूबसूरती और विवादों को लेकर चर्चा में रही हैं. 38 वर्षीय गुट्टा को भारत का सर्वश्रेष्ठ युगल बैडमिंटन खिलाड़ी कहा जाता है। वह 13 बार की राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियन हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ज्वाला गुट्टा की मां चीन से हैं, इसलिए गुट्टा दिखने में दूसरे भारतीयों से थोड़ा अलग हैं।

Related News