यदि आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए भारत की कुछ बेहतरीन जगहों को लेकर आए हैं। गर्मी का मौसम आ रहा है ऐसे में इस मौसम में आप कई जगहों पर जा सकते हैं और आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

गर्मियों में घूमने के लिए भारत के 5 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन-

मनाली- मनाली हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक हिस्सा है जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 250 किमी दूर है। यह जगह पर्यटकों के लिए सबसे अच्छी है। यह एक हिल स्टेशन है जहां सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं। समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मनाली ब्यास नदी के तट पर स्थित है। सर्दियों में मनाली का तापमान से नीचे पहुंच जाता है। मनाली में आप हाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रेकिंग, कयाकिंग आदि के अलावा खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते हैं।

शिमला- शिमला हिमाचल प्रदेश में स्थित है। शिमला की खूबसूरती पहाड़ और नदी है। यहां आप ट्रेकिंग के लिए जा सकते हैं और शिमला के नज़ारों का आनंद ले सकते हैं। जिसके अलावा आप शिमला माल रोड भी जा सकते हैं। शिमला समुद्र तल से 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, शिमला के पास सबसे अच्छी जगहों में से एक कुफरी है।

दार्जिलिंग- पहाड़ियों की रानी के रूप में भी जाना जाता है, दार्जिलिंग भारत के शीर्ष पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल है। दार्जिलिंग समुद्र तल से 2134 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। दार्जिलिंग अपने चाय बागानों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां की चाय की बात ही कुछ और है। गर्मी के मौसम में दार्जिलिंग में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।

ऊटी- ऊटी भारत के दक्षिणी भाग में मौजूद है। ऊटी अपने प्राकृतिक नजारों और चाय के बागानों के कारण पूरी दुनिया में मशहूर है। दरअसल, ऊटी समुद्र तल से करीब 2240 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, गर्मी की छुट्टियों में अक्सर लोग यहां आना पसंद करते हैं। वैसे तो आप 2-3 दिन में इधर-उधर घूम सकते हैं।

गंगटोक- सिक्किम की राजधानी गंगटोक बहुत ही मनमोहक शहर है। यह शहर समुद्र तल से 1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। गंगटोक से आपको दुनिया के दूसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा का नजारा भी देखने को मिलेगा। यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों और आधुनिक जीवन शैली का अनूठा मेल शहर में देखने को मिलता है।

Related News