दुनिया भर में कोरोना अब तक लगभग 6 लाख लोगों को संक्रमित कर चूका है। इसका संक्रमण आगे भी जारी रहेगा। इसके लक्षण सामान्य सर्दी जुकाम से काफी मिलते जुलते होते हैं जिस से समय रहते इनकी पहचान नहीं हो पाती है।

WHO ने इसके कुछ लक्षण बताएं हैं। तो आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में जिस से समय रहते आप इस घातक बिमारी की पहचान कर सकते हैं।

1. जब शुरुआत में कोरोनावायरस किसी व्यक्ति को अपनी चपेट में लेता है तो उसे सूखी खांसी होती है और बलगम तेजी से बनता है।


2. समय के साथ तेज मरीज को जकड़ लेता है और व्यक्ति का शरीर का तापमान सामान्य से कहीं अधिक बढ़ जाता है।

3.जब व्यक्ति इस से संक्रमित होता है तो शुरआत के 5 दिनों में मरीज को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। वहीं जिनकी उम्र ज्यादा होती है उन्हें सांस लेने में और भी अधिक समस्या होती है।

4. कुछ कोरोनावायरस पीड़ितों ने बदन दर्द की समस्या का भी जिक्र किया है और शरीर के जोड़ों में भी दर्द होने लगता है।

5. इसके बाद व्यक्ति की मांसपेशियों में भी दर्द होने लगता है और शरीर मानों इस कदर टूट जाता है जैसे बहुत ही थकावट हो रही हो।

6. कई मरीजों ने गले में कफ आना और सूजन व दर्द की समस्या के बारे में भी बताया है।

7. रोगी के नाक से पानी भी हमेशा बहता रहता है।

8. एक नए लक्षण के रूप में ये भी दावा किया गया कि व्यक्ति के स्वाद लेने की श्रमता और सूंघने की श्रमता खो जाती है। इस लक्षण का दावा कई मरीजों ने किया है।

9. चीन और अमेरिका में सामने आए कई रोगियों ने कान में दबाव होने की बात भी स्वीकर की है।

Related News