दुनिया में अलग अलग देश अलग अलग फलों का उत्पादन करते हैं और इन फलों को फिर दूसरे देशों में निर्यात किया जाता है। बात करें अमरुद की तो ये बहुत से लोगों का पसंदीदा फल है। आज हम आप लोगों को दुनिया के 5 ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ अमरुद की खेती सबसे ज्यादा होती है।

5. मैक्सिको


मैक्सिको दुनिया का पांचवा है जहाँ पर अमरुद की पैदावार काफी अधिक होती है। बात करें साल 2018 की तो मैक्सिको ने लगभग 1632650 मीट्रिक टन अमरूद का उत्पादन किया था।

4. पाकिस्तान


चौथे नंबर पर पाकिस्तान का नाम आता है। पाकिस्तान में कई अन्य फलों का उत्पादन भी किया जाता है। साल 2018 के आंकड़ों पर नजर डालें तो पाकिस्तान ने लगभग 1784300 मीट्रिक टन अमरूद उत्पादित किए।

3. थाईलैंड


थाईलैंड तीसरे स्थान पर आता है और यहाँ भी अमरुद की पैदावार काफी अधिक होती है। थाईलैंड में साल 2018 में लगभग 25 लाख 50 हजार मीट्रिक तन अमरुद की पैदावार हुई थी।

2. चीन


चीन का स्थान अमरुद की पैदावार में तीसरे नंबर पर आता है। साल 2018 में चीन में लगभग 4366300 मीट्रिक टन अमरूद का उत्पादन किया गया था।

1. भारत


भारत दुनिया का ऐसा देश हैं जहाँ पर अमरुद सबसे अधिक पैदा होते हैं। भारत में अमरूद के अलावा कई प्रकार के फलों का उत्पादन किया जाता है। 2018 में भारत में एक करोड़ 76 लाख 50 हजार मीट्रिक टन अमरूद का उत्पादन किया गया।

Related News