पौराणिक कथाओं में कई देवी देवताओं उनके वरदानों और अस्त्र शस्त्रों के बारे में बताया गया है। आज हम आपको ऐसे अस्त्रों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत विनाशकारी थे और किसी को भी नुकसान पंहुचा सकते थे। तो आइए जानते हैं ऐसे ही 3 अस्त्रों के बारे में जो बेहद शक्तिशाली और घातक थे।

1: सुदर्शन चक्र


इस अस्त्र को महादेव ने उपहार स्वरूप भगवान विष्णु को दिया था। यह इच्छाशक्ति से काम करता था और किसी का भी अंत करके वापस आ सकता था।

2: ब्रह्मास्त्र


पौराणिक कथाओं में इस अस्त्र का वर्णन सबसे ज्यादा हुआ है। यह अस्त्र महाविनाशकारी था और बिना किसी लक्ष्य के किसी का भी विनाश कर सकता था। संधान करने वाला व्यक्ति ही इसे वापस प्राप्त कर सकता था। रामायण और महाभारत दोनों में इसका उल्लेख किया गया था।

3: पाशुपतास्त्र


महादेव का यह अस्त्र इतना शक्तिशाली था कि पूरे ब्रम्हांड का विनाश कुछ सेकंड में कर सकता था। महादेव ने यह अस्त्र अर्जुन को उपहार में दिया था लेकिन माहाभारत के युद्ध में इस अस्त्र के इस्तेमाल करने की नौबत नहीं आई।

Related News