बहुत से लोग नीले समुद्र के अंदर की दुनिया को महसूस करना चाहते हैं लेकिन इसके अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं लेकिन आप किसी अंडरवाटर होटल में रुक कर अपने इस सपने को पूरा कर सकते हैं। हम आपको ऐसे ही पानी के बीच बने होटलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां रुककर आप समुद्र के सुंदर नजारों का मज़ा ले सकते हैं।

द शिमाओ, चीन

चीन के द शिमाओ होटल को गुफा होटल के नाम से भी जाना जाता है। ये पहाड़ों के बीच बना है। इस होटल में 19 मंजिले हैं और यह होटल पानी के 100 मीटर अंदर तक बना हुआ है। चीन के इस आलिशान अंडरवाटर होटल के अंदर 380 कमरे हैं। यह होटल ब्रिटेन की डिजाइनिंग फर्म एटकिन्स द्वारा डिजाइन किया है।

पोजेडॉन रिजॉर्ट, फिजी

फिजी देश अपनी खूबसूरती के लिए बहुत ही फेमस है। लेकिन यहाँ एक अंडरवाटर होटल बना भी बना हुआ है। समुद्र के 40 फीट नीचे बने इस आलिशान होटल में 22 कमरे, एक रेस्टोरेंट और एक बार भी है। इसके अलावा इसके अंदर लाइब्रेरी, बैंक्वेट हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम और स्पा सुविधाएं भी मौजूद हैं। इस होटल के कमरे से आप विशाल समुद्री जीवन और सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। आपको इस होटल के कमरे से ब्लू व्हेल्स, बॉटल नोज डॉल्फिन और रंग बिरंगी काउनफिश देखने को मिल सकती हैं।

रिजॉर्ट वर्ल्ड सेंटोसो, सिंगापुर

रिजॉर्ट वर्ल्ड सिंगापुर के तट से कुछ ही दूर सेंटोसा द्वीप पर बना हुआ है। अगर आप यहाँ रुकना चाहते हैं तो आपको यहाँ पर 11 टू स्टोरी लॉज मिलेंगे। यहां आए मेहमान रातभर पानी और खुले आसामान के नीचे की दुनिया का अनुभव कर सकते हैं। होटल के निचले हिस्स में करीब 40,0000 मछलियों से भरा एक्वेरियम नजर आता है।

मांटा रिजॉर्ट, तंजानिया

मांटा रिजॉर्ट जांजीबार तट पर बना हुआ है और अंडरवाटर रूम तट से करीब दो मिनट की दूरी पर है। इसके थ्री लेवल एकोमोडेशन में आप कोरल रीफ व्यू, सबमर्ज बेडरूम और छत से दिखने वाले आकर्षक नजारे का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप पानी में जाना चाहते हैं तो स्कूबा डाइविंग भी कर सकते हैं।

हुवाफेन फुशी, मालदीव

मालदीव में घूमने की बहुत सी जगहें हैं। मगर आप किसी अलग जगह की सैर करना चाहते हैं तो इसके लिए मालदीव के हुवाफेन फुशी में घूमने का प्लान कर सकते हैं। भले ही यह पानी के नीचे नहीं बना है। मगर हिंद महासागर पर स्थित इस आकर्षित कमरे में आपको एकदम अलग दुनिया में घूमने का अनुभव मिलेगी। इसके अलावा आप इसमें बने स्पा के नीचे लगभग 25 फीट की गहराई तक जा सकते हैं।

रीफसूट्स, ऑस्ट्रेलिया

विटसंडे आइलैंड, ऑस्ट्रेलिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां पर आप बिना रीफसूट्स अंडरवाटर चैम्बर में ठहरने का आनंद मना सकते हैं। यहां पर फर्श से छत तक बनी बड़ी खिड़कियों वाले प्राइवेट रूम है। इन कमरों के बाहर तैरती मछलियां बेहद सुंदर लगती है। ऐसे में ये खूबसूरत नजारा किसी का भी दिल आसानी से जीतने का काम करता है।

Related News