आजकल हृदय रोग दुनिया में मौत का प्रमुख कारण है। पिछले साल 9.6 मिलियन पुरुषों और 8.9 मिलियन महिलाओं की हृदय रोग से मृत्यु हो गई। इनमें से 60 लाख से ज्यादा 30 से 70 साल की उम्र के लोग थे। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाना चाहिए।

ताजी जड़ी-बूटियां- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए आपको धनिया, पुदीना, अजवायन आदि जैसी ताजी जड़ी-बूटियों का अधिक उपयोग करना चाहिए। इसके साथ ही नमक और वसा की जगह इन चीजों को भोजन में शामिल किया जा सकता है।

बादाम- दिल को स्वस्थ रखने के लिए आपको रोजाना एक मुट्ठी बादाम का सेवन करना चाहिए। जी हां, बादाम में स्टेरोल्स, फाइबर और हेल्दी फैट होता है।

टोफू- बता दे की, टोफू एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो दिखने में चीज जैसा दिखता है। हाँ और यह स्वस्थ खनिजों, फाइबर और पॉलीअनसेचुरेटेड वसा का स्रोत है। ऐसे में आप इसे पकाकर या फिर मसाले या सॉस के साथ खा सकते हैं.

जैतून का तेल- यह तेल स्मोक्ड जैतून से बनाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। यह आपकी रक्त वाहिकाओं की रक्षा कर सकता है।

अखरोट- एक मुट्ठी अखरोट दिन में आपके कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। जी हां और यह आपके दिल की धमनियों में सूजन से भी बचा सकता है। अखरोट ओमेगा-3 का बेहतर स्रोत है। यह मोनोअनसैचुरेटेड वसा और फाइबर का भंडार भी है।

Related News