भारत में लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं ये 5 मिठाइयां
भारत में लोग तरह तरह के व्यंजन खाना बेहद पसंद करते हैं। कोई त्यौहार हो तो भी 10 तरह की चीजें घर में बनाई जाती है या बाजारों में भी आपको मिठाइयां बिकती दिख जाएगी।
मीठे के बिना भारतियों का खाना पूरा नहीं होता है। आज हम आपको भारत की 5 ऐसी मिठाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।
जलेबी
जलेबी और भारतीयों का पुराना रिश्ता है। आपको गली मौहल्लों के नुक्क्ड़ पर जलेबियाँ बिकती दिख जाएगी। जलेबी को दूध के साथ खाना और भी अधिक पसंद किया जाता है।
रसगुल्ला
रसगुल्ला एक ऐसी मिठाई है जिसे देखते ही मुँह में पानी आ जाता है। चाशनी से भरी ये गोल आकार की मिठाई बंगाल में सबसे ज्यादा मशहूर हैं। लेकिन देश भर में रसगुल्ला बनाया जाता है।
रसमलाई
गरमी के मौसम में केसर पिस्ता वाली ठंडी-ठंडी रसमलाई मिल जाए तो भला इससे अच्छी और क्या बात हो सकती है। इसमें रसगुल्ले के समान बॉल्स बना कर उसे दूध से बानी रबड़ी में डुबोया जाता है।
बर्फी
बर्फी को भी भारत में खासा पसंद किया जाता है। बर्फी अलग अलग तरह की होती है। कुछ लोग इसे घर पर भी बनाना पसंद करते है।
गुलाब जामुन
गुलाब जामुन भारत में काफी ज्यादा पसंद की जाने वाली मिठाई है। शादी में भी ये मिठाई आपको खास तौर पर पकवानों में मिल जाएगी।