लॉकडाउन के इस समय में लोग पैसे की चिंता में परेशान हैं। ऐसे में सभी की यही इच्छा है कि मा लक्ष्मी की कृपा उन पर बरसे। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिस से आपको पता लगेगा कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है और धनवान होने वाले हैं।

घर के लोगों का व्‍यवहार हो ऐसा

जब मां लक्ष्मी की कृपा होती है तो घर के लोगों के व्यवहार में बदलाव आने लगता है। मन-मुटाव, राग-द्वेष, अहंकार की भावना कम होने लगती है और प्रेम बढ़ता है। पति पत्नी के बीच लड़ाइयां नहीं होती है। इसलिए जब यह आभास होने लगे कि परिवार में सद्भाव और प्रेम बढ़ने लगा है तो इसका अर्थ है की आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है।

इतिहास की सबसे खूबसूरत स्त्री जो खूबसूरती को बनाए रखने के लिए रोजाना करती थी ये अजीब काम!

चींटियां ले जाए दाने


आपको काली चींटी मुंह में चावल का दाना ले जाते हुए दिखे तो इसे बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसे धन से जोड़ कर देखा जाता है और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। वहीं लाल चीटिंयों का घर में दिखना अच्‍छा नहीं होता है। कहा जाता है कि इस से कर्ज बढ़ता है।

द्रौपदी ने स्त्रियों को बताई है 4 बातें जिन्हे उन्हें जरूर मानना चाहिए

दो मुंह वाला सांप दिखे


अगर कभी आपके घर में दो मुंह वाला सांप दिखे तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। बता दें कि इन साँपों में जहर नहीं होता है। इसे कभी भी मारने का प्रयास नहीं करना चाहिए बल्कि अपने रास्ते छोड़ देना चाहिए।


छिपकली का इस अंग पर गिरना


अगर कभी अचानक से छिपकली आपके दाएं हाथ पर गिरकर अचानक से ऊपर की ओर चढ़ने की कोशिश करे तो समझ लीजिए कि आपकी तरक्‍की के रास्‍ते खुलने वाले हैं।


कोयल बोले छत पर


कोयल की आवाज तो मीठी होती ही है साथ ही इसे धन से जोड़ कर भी देखा जाता है। कोयल के कूकने के समय और दिशा पर भी शुभ और अशुभ निर्भर करता है। अगर कोयल की सुबह के वक्‍त दक्षिण पू्र्व दिशा से सुनाई दे तो नुकसान होता है। लेकिन शाम के समय सुनाई दे तो कोई खुशखबरी मिलती है। दोपहर में कोयल का कूकना भी शुभ होता है और अगर वह आम के पेड़ पर बैठ कर कूके तो ये धन के आगमन के संकेत होते हैं।

Related News