गर्मी का मौसम आने में कुछ ही समय बचा है। यदि आप अभी से घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप घूमने का मजा ले सकते हैं और यहां आपको गर्मी का अहसास भी नहीं होगा। आइए आपको बताते हैं इन जगहों के बारे में।

कारगिल - वर्ष 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध के अलावा इस स्थान को सबसे ठंडे क्षेत्र के रूप में भी जाना जाता है। श्रीनगर-लेह हाईवे पर 3,325 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कारगिल भारत-पाकिस्तान सीमा के अंतर्गत आता है। आपको बता दें कि सर्दी के मौसम में यहां का तापमान -23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

लद्दाख- यदि आप गर्मियों में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप लद्दाख जा सकते हैं, जो हिमालय पर्वतमाला के बीच स्थित है। इस जगह पर लगभग 270,000 लोग तिब्बती संस्कृति का पालन करते हैं। जनवरी में यहां का औसत तापमान -12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। जबकि अधिकतम तापमान -2 डिग्री तक ही जा सकता है। गर्मी के मौसम में ही यहां जाने की सलाह दी जाती है।

लाचेन और थंगू घाटी- सिक्किम के उत्तरी भाग में स्थित लाचुन और थंगू घाटी भी एक महान पर्यटन स्थल माना जाता है। दरअसल करीब 2,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस जगह का जनवरी में औसत तापमान -10 से -15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। गर्मियों में यहां घूमने का अपना ही अलग मजा होता है।

सेला दर्रा- सेला दर्रा को 'भारत का आइसबॉक्स', धरती का बर्फीला स्वर्ग कहा जाता है। समुद्र तल से लगभग 4,400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सेला दर्रा लगभग पूरे वर्ष बर्फ की परत से ढका रहता है। साल भर ये पर्वतमालाएँ ठंडी हवाओं और हिमस्खलन से टकराती हैं।

सोनमर्ग- सोनमर्ग गर्मियों का बेहतरीन डेस्टिनेशन माना जाता है। सर्दियों में यह जगह काफी ठंडी हो जाती है। आपको बता दें कि सोनमर्ग का तापमान करीब -6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। सोनमर्ग कई बर्फ से ढके पहाड़ों और बर्फीली झीलों से घिरा हुआ है।

Related News