मानव जीवन में वास्तु शास्त्र को बहुत प्रभावशाली माना जाता है। कहते हैं कि इसमें बताए गए उपाय बहुत असरदार होते हैं।आज हम आपको कुछ असरदार उपायों के बारे में बताएंगे जो गरीबी को घर से दूर भगाने के लिए करना चाहिए। यह उपाय दरिद्रता मिटाने में बहुत कारगर होते हैं।

वास्तु शास्त्र में झाड़ू को धन का सूचक माना जाता है। कहते हैं कि जिनके घरों में आने-जाने वाले लोगों को झाड़ू- पोछा नजर आता है उनके घर से सारा धन पानी की तरह बहकर घर से बाहर निकल जाता है। वास्तु में ऐसा माना जाता है कि झाड़ू-पोछे को हमेशा छुपाकर रखना चाहिए।

वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि घर के शौचालय में समुद्री नमक का कटोरा रखने से घर से नकारात्मकता दूर होती है। इसके साथ ही घर की आर्थिक स्थिति भी सुधरनी शुरू हो जाती है। शौचालय में नमक वहां रखें जहां इसमें पानी न आए। अगर कटोरे में रखे नमक में पानी चला जाता है तो इसे तुरंत बदल देना चाहिए।

माना जाता है कि चाकू-कैंची को अगर छुपाकर न रखा जाए तो यह घर में दरिद्रता को खींच कर लाते हैं। किचन में इन्हें बर्तनों के पीछे या चूल्हे के नीचे रखना चाहिए। कहते हैं कि अगर घर के बाहर के लोग इन्हें देखते हैं तो घर का सारा पैसा बाहर चला जाता है।

शौचालय का दरवाजा हमेशा बंद रखने से घर से दुर्भाग्य और दरिद्रता दूर होते हैं। माना जाता है कि वास्तु का यह उपाय बहुत कारगर है। जो लोग हमेशा अपने शौचालय का दरवाजा बंद रखते हैं उनके घर में कभी धन का अभाव नहीं होता है।

Related News