इस दुनिया में अधिकांश लोग खूंखार जंगली जानवरी को देखते ही या तो भयभीत हो जाते हैं, इसके पीछे मानव दिमाग का तर्क होता है कि ये खूंखार जानवर कभी भी उन पर प्रहार कर सकते हैं।
यह सच है कि खूंखार जानवर भी प्रेम की भाषा समझते हैं। तभी तो दुनिया के कुछ लोग अपने घरों में टाइगर, तेंदुआ जैसे जानवरों को पाल रखा और उनसे दोस्ती कर रखा है। इसलिए इन जानवरों को नुकसान पहुंचना न केवल मानवता के खिलाफ है, बल्कि एक जघन्य अपराध भी है। इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसे जंगली जानवरों के बच्चों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिन्हें देखते ही आपका दिल पसीज जाएगा।

1. BABY WOLF (भेड़िए का बच्चा)


भेड़िए का यह मासूम दिखने में बहुत प्यार होता है। लेकिन ये बच्चे तब तक ही प्यार लगते हैं, जब तक ये छोटे होते हैं। सावधान, आप इनके पास नहीं जा सकते हैं, क्योंकि इस बच्चे की मां इसके आसपास ही कहीं मौजूद रहती है।
दरअसल भेड़िया कुत्ते की प्रजाति का एक खूंखार जंगली जानवर होता है। किसी जमाने में इनकी आबादी बहुत ज्यादा थी, लेकिन अब इनकी संख्या और इनका क्षेत्र सिमट चुका है।

2. BABY LEOPARD (तेंदुए का बच्चा)


तेंदुए का छोटा बच्चा दिखने में तो प्यार लगता है लेकिन यह अपनी छोटी उम्र में ही शरारतें करना लगता है। इससे मित्रता करना थोड़ा मुश्किल होता है। यह छोटा सा बच्चा बड़ा होकर एक खतरनाक शिकारी बनेगा, आप अच्छे से समझ सकते हैं।
तेन्दुआ जंगली प्रजातियों शेर, बाघ और जैगुअर की तुलना में सबसे छोटा होता है। हांलाकि यह बहुत शक्तिशाली और चतुर जीव है और इनकी एकाग्रता तो लाज़वाब होती है।

3. BABY TIGERS (टाइगर का बच्चा)


टाइगर अथवा बाघ का बच्चा दिखने में बहुत सुंदर लगते हैं, लेकिन यह सामान्यतया बिल्ली के बच्चे की तुलना में भी अधिक खतरनाक होते हैं। यह प्यार सा बच्चा बड़ा होकर 13 फीट लम्बा और 300 किलो तक वजनी हो सकता है। इसी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह मगरमच्छ तक को पानी से बाहर खींच ले जाता है। यह भारत, नेपाल, भूटान, कोरिया, अफगानिस्तान और इंडोनेशिया में अधिक संख्या में पाया जाता है।

4. LITTLE BEAR (भालू का बच्चा)


यह बच्चा पैदा होने के ठीक कुछ ही दिनों बाद का है, लेकिन 2 साल बाद ही यह खतरनाक जंगल में राजा की तरह घूमना शुरू कर देगा और खतरनाक हो जाएगा। फिलहाल अभी तक आप इसे अपनी हथेली में पकड़ सकते हैं। भालू एक स्तनधारी जानवर है। भालुओं की प्रजातियां सर्वाहारी होती हैं, जो मांस और वनस्पति दोनों खाती हैं।

5. BABY OTTER (ऊदबिलाव का बच्चा)


ऊदबिलाव का यह बच्चा अभी देखने बहुत प्यार लग रहा है, लेकिन बड़े होने पर ये बहुत प्यारे नहीं लगते हैं। चित्र में ऊदबिलाव का बच्चा फोटो खिंचवाने से खुश नहीं दिख रहा है।
ऊदबिलाव एक एक अर्धजलीय स्तनधारी जानवर है। यह एक मांसाहारी प्राणी है। ऑस्ट्रेलिया और अन्टार्कटिका को छोड़कर ऊदबिलाव बाक़ी सभी महाद्वीपों पर मिलते हैं। ऊदबिलावों के शरीर लम्बे और पतले होते हैं। इनकी छोटी बाज़ुओं के अंत में तेज़ नाखूनों वाले जालीदार पाँव होते हैं। इन जालीदार पांवों से उन्हें तैरने में आसानी रहती है।

Related News