रिलयंस ग्रुप के चेयरमेन मुकेश अंबानी की वाइफ नीता अंबानी कई कारणों से चर्चा में रहती हैं। सबसे ज्यादा वह अपने फैशनेबल अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। वैसे देश के सबसे अमीर आदमी की वाइफ होने के साथ-साथ नीता अंबानी बहुत ही खूबसूरत महिला हैं। लेकिन आपको बता दे नीता अंबानी के साड़ी लुक्स हर किसी को पसंद हैं। तो चलिए आज हम आपको नीता अंबानी की वॉर्डरोब से 5 मेहंगी और खास साड़ियों के बारे में बताते हैं।

इस तस्वीर में नीता अंबानी ने जो साड़ी पहनी है उसे फैशन डिजाइनर सब्यासाची ने डिजाइन किया है। आइवरी कलर की यह साड़ी velvet and tulle फैब्रिक पर है। इसमें जारदोजी की हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई है। इस साड़ी में नीता अंबानी बेहद रॉयल लुक में नजर आ रही हैं।


अपने बेटी आकाश अंबानी और बहू शलोका मेहता की शादी से जुड़े एक फंक्शन में नीता अंबानी ने 40 लाख रुपए की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को नीता ने खास फंक्शन के लिए तैयार करवाया था। नीता अंबानी की इस साड़ी को चेन्नई के सिल्क डायरेक्टर शिवालिंगम ने डिजाइन किया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के पोस्ट वेडिंग फंक्शन में नीता अंबानी पति मुकेश अंबानी, बहू श्लोका मेहता और बेटे आकाश अंबानी के साथा पहुंची थीं। उन्होंने फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की हुई बेहद खूबसूरत बेज कलर की चिकनकारी वर्क वाली साड़ी पहनी थी। उनके इस लुक की बहुत तारीफ की गई थी।


अवसर कोई भी हो नीता अंबानी हमेशा ही सजधज कर तैयार होती हैं। आकाश और श्लोका की म्यूजिकल नाइट पार्टी में भी उनका बेहद सुंदर अंदाज नजर आया था। नीता ने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की हुई खूबसूरत साड़ी पहनी थी

ईशा अंबानी की प्री वेडिंग डांडिया नाइट में नीता अंबानी ने बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी। फैशन डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की डिजाइन की हुई यह साड़ी मल्टीकलर थ्रेड से तैयार की गई थी। इस साड़ी को नीता अंबानी ने गुजराती स्टाइल से पहना था।

Related News