इंसान की जिंदगी में बहुत पल बदलाव आते रहते है ,और एक समय ऐसा होता है कि जब वह वहक जाता है और कुछ गलतिया कर बैठता है। लेकिन चाणक्य ने मनुष्य के लिए तीन ऐसी बातें बताई थी, जो किसी की भी जिन्दगी बर्बाद करने के लिए काफी है। तो चलिए जानते है कि चाणक्य के अनुसार कौन सी है वह तीन बातें.....

1. जो व्यक्ति धोखे से या फिर अन्य किसी भी गलत तरीके से किसी के धन का हरण करके अपना गुजारा करता है, वह व्यक्ति जीवन में आगे चलकर दुःख भोगता है। छल करके कमाया गया धन, अधिक दिनों तक नहीं टिकता है।

2. ऐसा व्यक्ति जो पराई स्त्री पर गलत नजर रखता है या फिर अवैध रिश्ता बनाता है, वह व्यक्ति जीवन में सुखी नहीं रह सकता। क्यों कि जब तक शरीर में बल होता है तभी तक यह अच्छा लगता है, बाद में नहीं।

3. जो व्यक्ति बुद्धिमान होता है, वह कभी भी सच्चे मित्र का त्याग नहीं करता है, क्यों कि सच्चे दोस्त आखिरी समय तक बिना किसी स्वार्थ के आपके साथ दोस्ती निभाते है। बुरे व्यक्ति से दोस्ती करोगे तो वह आपको भी बुरा बना देगा।

Related News