आज कल लड़किया - महिलाएं खुद को रिलेक्स और फ्रेश रखने के लिए तरह - तरह के प्रोडक्ट्स और मसाज लेती है। ये उनकी बढ़ती उम्र में झुर्रियों व बेजान त्वचा और रिफ्रेशमेंट के लिए ये मसाज और थेरेपी करवाती है। आपको बता दें कि इस थेरपी और मसाज से शरीर को काफी रिलेक्स और अच्छा महसूस होता है। इसके साथ ही ये हमारे शरीर और सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी है। आज कल इन मसाज और थेरपी में सबसे ज़्यादा कैंडल थेरेपी का चलन काफी ज़्यादा है। अगर आप भी खुद को सेहतमंद और रिलेक्स मूड में जाना चाहती है तो कैंडल थेरेपी को यूज करे इसके फायदे आज हम आपको यहां बताने जा रहें है।

प्रेगनेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स - कई बार महिलाओं को प्रेगनेंसी के बाद बड़े - बड़े स्ट्रेच मार्क्स हो जाते है। इसके लिए सबसे अच्छा और बेहतर उपाय कैंडल थेरेपी ही है। इससे महिलाओं को प्रेगनेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स खत्म हो जाते है।

बढ़ती उम्र में झुर्रियां - ऑफिस गोइंग लड़कियां और महिलाएं अपनी बढ़ती उम्र में झुर्रियों से परेशान होती रहती है। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि महीने में 2 बार ये थेरेपी जरूर ले लें। ये आपकी स्किन की झुर्रियों को सही करके आपके बढ़ती उम्र से चेहरे की लकीरें छिपाने में मदद करती है।

खूबसूरत स्किन - जरुरी नहीं है कि कैंडल थेरेपी प्रेग्नेंसी और झुर्रियों को ठीक करने के लिए ही ली जाए। आप अपनी खूबसूरत को बरकरार रखने के लिए भी हॉट कैंडल थेरेपी करवा सकती है। इसके साथ ही स्किन के रिंकल को दूर करने के लिए आप इसका सहारा ले सकती है।

रिलेक्स होने के लिए - आज कल महिलाये अपने घर - परिवार के काम काज और ऑफिस की भाग - दौड़ से परेशान रहती है। ऐसे में आप खुद को रिलेक्स रखने के लिए , खुद को रिफ्रेश रखने के लिए आप कैंडल थेरेपी करवा सकती है। ये आपके दिमाग को बिलकुल रिफ्रेश कर देगी। प्राचीन काल में रानी - महारानियां खूबसूरत त्वचा पाने के लिए इस तरह के मसाज तकनीक का इस्तेमाल किया करती थी।

Related News